सम्मान एवं गौरव का क्षण

बंगीय साहित्य संस्था, भिलाई द्वारा, जो वर्ष 1958 से साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है, रवीन्द्र–नज़रुल उत्सव 2026 के अवसर पर गीतवितान कला केंद्र, स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, भिलाई को प्रतिष्ठित “टैगोर लिगेसी अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया।


यह गरिमामय सम्मान प्रगति भवन ऑडिटोरियम, सिविक सेंटर, भिलाई में प्रदान किया गया।
भारतीय विविध कला एवं संस्कृति तथा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में गीतवितान कला केंद्र द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान कला, संस्कृति और गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की महान विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गीतवितान कला केंद्र द्वारा निरंतर किए जा रहे समर्पित प्रयासों का गौरवपूर्ण सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *